Ranchi Student Protest: देवेंद्र महतो ने सोनम वांगचुक से Video कॉल पर बात की, पानी पिएंगे; अनशन रहेगा जारी

Ranchi Student Protest: रांची छात्र आंदोलन के बीच समाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनशन पर बैठे देवेंद्र महतो से Video कॉल पर बात की। वांगचुक के आग्रह पर महतो ने पानी तो पी लिया है, लेकिन उनका कहना है कि वह अपना अनशन जारी रखेंगे।

Ranchi Student Protest: झारखंड में JPSC, JSSC CGL, और कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो (Devendra Mahato) से वीडियो कॉल पर बातचीत की। जंतर-मंतर पर 26 दिन तक अनशन करने वाले सोनम वांगचुक ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे महतो से उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। वांगचुक ने देवेंद्र नाथ मगतो से पानी पीने की अपील की। वांगचुक के आग्रह पर महतो ने पानी पिया। हालांकि, उन्होंने अपना अनशन जारी रखने की बात कही है।

Ranchi News JPC Paper Leak

देवेंद्र महतो ने पिया पानी, बोले अनशन जारी रहेगा

बता दें कि देवेंद्र नाथ महतो रविवार 2 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। इससे पहले छात्रों का सत्याग्रह 25 जुलाई से जारी है। आंदोलनकारी JPSC, JSSC CGL सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों और पेपर लीक के आरोपों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

End of Feed