Dhanbad Accident: धनबाद में बड़ा हादसा, मजदूरों से भरी सर्विस वैन खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Dhanbad Accident: धनबाद जिले में 5 से 6 मजदूरों के साथ एक सर्विस वैन 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। मिट्टी खिसकने के कारण यह हादसा हुआ है। मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटनास्थल पर मेडिकल टीम भी तैनात है।

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। पांच से छह मजदूरों को लेकर एक सर्विस वैन खाई में गिर गई। यह घटना धनबाद में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) एरिया- 4 खदान क्षेत्र में शुक्रवार को हुई। यहां आउटसोर्सिंग के आधार पर खनन करने वाली मां अम्बे कंपनी की एक सर्विस वैन करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची।

Dhanbad News

धनबाद में बड़ा हादसा (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

रेस्क्यू ऑपरेशन अब तक जारी

End of Feed