राँची

चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ चलाया ऑपरेशन, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

झारखंड के चाईबासा में सुरक्षा बलों और पुलिस ने गुरुवार को नक्सलियों का कैंप ध्वस्त कर दिया। कैंप बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए गए हैं।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

झारखंड के चाईबासा जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और पुलिस ने गुरुवार को नक्सलियों का एक कैंप ध्वस्त कर दिया। कैंप से एक राइफल, हेडसेट, गोला बारूद का पाउच, वायर, टिफिन और नक्सलियों के दैनिक इस्तेमाल की कई वस्तुएं बरामद की गई हैं। यह कैंप टोंटो थाना के सरजोमबुरू के पास जंगली पहाड़ियों में चलाया जा रहा था।

आईईडी भी बरामद

सर्च ऑपरेशन के दौरान सारंडा वन क्षेत्र के बालिबा में पांच किलोग्राम का शक्तिशाली आईईडी भी बरामद किया गया, जिसे सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया गया है। यह आईईडी सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जमीन के अंदर छिपाया गया था।

एसआई बुरी तरह जख्मी

इसके पहले सुरक्षा बलों के ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा किए बारूदी सुरंग विस्फोट में एक एसआई बुरी तरह जख्मी हो गए थे, जिन्हें एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची लाया गया है। उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इलाजरत एसआई से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

बताया गया है कि नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन के साथ नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते के सारंडा वन क्षेत्र में टिके होने की सूचना पर सुरक्षा बलों और पुलिस ने सात अगस्त से ही ऑपरेशन शुरू किया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!