झारखंड में भारी बारिश ने मचाई तबाही, रांची समेत इन 5 जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, IMD ने जारी किया अलर्ट

School Closed: झारखंड में भारी बारिश शुरू हो गई है। इस बीच मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए शुक्रवार को रांची समेत 5 जिलों के स्कूल बंद रहेंगे।

School Closed: झारखंड में 17 जून को मानसून की दस्तक के बाद से भारी बारिश का दौर जारी है। एक तरह बारिश से लोगों को राहत मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ बारिश तबाही लेकर आई है। इस बीच मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट के बाद रांची समेत 5 जिलों में शुक्रवार को स्कूल बंद रहेंगे।

School Closed

भारी बारिश के कारण रांची समेत 5 जिलों में शुक्रवार को स्कूल रहेंगे बंद

किन पांच जिलों में शुक्रवार को स्कूल रहेंगे बंद

आईएमडी के अलर्ट के बाद, झारखंड की राजधानी रांची, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में शुक्रवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में 8वीं तक की कक्षाओं को स्थगित किया गया है। इस बीच आपको बता दें कि स्थिति बीते दिनों हुई बारिश के कारण रांची और खूंटी में आज यानी गुरुवार को भी स्कूल बंद रहे थे।

End of Feed