Ranchi Crime News: रांची स्थित रिम्स में इलाज कराने आए दो कैदी बाथरूम की खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए हैं। इन दोनों कैदियों का इलाज मेडिसिन के डॉक्टर कर रहे थे। इनके अस्पताल से भाग जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर दी है। बरियातू पुलिस की टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही है। झारखंड के गुमला जेल से उग्रवादी अमित और हजारीबाग से मशरुर आलम खान को रिम्स में भर्ती करवाया गया था। ये दोनों शनिवार की रात करीब ढाई बजे अस्पताल से फरार हुए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, बाथरूम की खिड़की का ग्रिल खराब है, जिसका फायदा उठाकर कैदी भागे हैं।
रांची में दो कैदियों को तलाश रही पुलिस।
