Dengue Spread in Ranchi: रांची में 4 दिन में दोगुने हुए डेंगू मरीज, इन इलाकों में अधिक संक्रमण

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 09:01 PM IST

Dengue in Ranchi: राजधानी में बहुत तेजी से डेंगू का संक्रमण फैल रहा है। पिछले चार दिनों में डेंगू के मरीज दोगुने हो गए हैं। रिम्स में मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। अस्पताल के डेंगू वार्ड में 13 लोग अपना इलाज करवा रहे हैं। जबकि चार दिन पहले मरीजों की संख्या सिर्फ 6 थी।

KEY HIGHLIGHTS
  1. रिम्स में भर्ती मरीजों में 3 रांची और कोडरमा, गढ़वा, गया, पुरुलिया के लोग
  2. इन सभी मरीजों के प्लेटलेट्स हैं काफी कम
  3. डॉक्टरों का कहना है कि, अभी मरीजों की संख्या में और वृद्धि हो गई

Ranchi News: रांची में डेंगू संक्रमण में काफी तेजी आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों की भी चिंता बढ़ गई है। यहां पिछले चार दिनों में डेंगू के मरीजों की संख्या में दोगुना बढ़ोतरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, डेंगू वार्ड में एक पुलिस जवान और 12 लोग भर्ती हैं। इस वार्ड में चार दिन पहले 6 लोग भर्ती थे। डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों में तीन लोग रांची के रहने वाले हैं। इनके अलावा कोडरमा, गढ़वा, गया, पुरुलिया के लोग भर्ती हैं। इन सभी मरीजों के प्लेटलेट्स काफी कम हो गई हैं। इधर, डॉक्टरों का कहना है कि, अभी डेंगू के मरीजों की संख्या में और वृद्धि होने की आशंका है।

thumbnail_Ranchi News - 7

रांची में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू।

छह में से 5 मरीज घर में रहकर करा रहे हैं इलाज

रांची के सिविल सर्जन डॉ. बिनोद कुमार का कहना है कि, छह में से पांच मरीज घर में रहकर ही इलाज करा रहे हैं। डेंगू वार्ड की सिस्टर इंचार्ज का कहना है कि, जो मरीज आ रहे हैं, उनके लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। फिलहाल सभी मरीज आइसोलेशन में भर्ती हैं। इसके अतिरिक्त रिम्स के डेंगू वार्ड में बोकारो की मंकी पॉक्स से पीड़ित एक शख्स भर्ती है। उसके सैंपल को कंफर्म करने के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलरा एंड एंटेरिक डिजीज कोलकाता भेजा गया है। वैसे लक्षण के आधार पर उस शख्स का इलाज चल रहा है।

End of Feed