Ranchi Murder Case: ऐसा क्या हुआ कि अपनी ही मंगेतर को चाकू से गोद डाला, युवती की मौत

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2022, 02:35 PM IST

Ranchi Murder Case: सिमडेगा इलाके के गांव कुरडेग के रहने वाली मृतका विगत डेढ़ महीने से गांव सरुडा के अपने एक रिश्तेदार के घर में रह रही थीं। मृतका की करीब 5 महीने पहले रायडीह इलाके के गांव सिकोय के रहने वाले अरविंद से सगाई हुई थी। आरोपी मृतका के गांव आया और घर में प्रवेश करते ही उसके सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ एक के बाद एक 25 वार कर डाले।

KEY HIGHLIGHTS
  • मृतका गत डेढ़ महीने से अपने एक रिश्तेदार के घर में रह रही थीं
  • 5 महीने पहले गांव सिकोय के रहने वाले अरविंद से हुई थी मृतका की सगाई
  • आरोपी ने मृतका के सीने पर चाकू से किए ताबड़तोड़ 25 वार

Ranchi Murder Case: जिसके साथ जीवन का सफर शुरू करने के सपने देखे थे, वो ही खून का प्यासा निकाला। रांची के ग्रामीण इलाके से एक के बसिया थाना इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें गांव सरुडा में सोमवार देर शाम को एक युवक ने अपनी मंगेतर की हत्या डाली। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ 25 से ज्यादा वार किए, जिससे पीड़िता की मौत हो गई। वारदात को अंजाम दने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।

Ranchi News

रांची में एक युवक ने अपनी मंगेतर की चाकू से गोद कर हत्या कर दी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस के मुताबिक, सिमडेगा इलाके के गांव कुरडेग के रहने वाली मृतका विगत डेढ़ महीने से अपने एक रिश्तेदार गांव सरुडा निवासी तीजन के घर में रह रही थीं। मृतका की करीब 5 महीने पहले रायडीह इलाके के गांव सिकोय के रहने वाले अरविंद से सगाई हुई थी। पुलिस के मुताबिक, सगाई होने के बाद आरोपी कई बार मृतका से मिलने आया करता था। सोमवार को आरोपी मृतका के गांव आया और घर में प्रवेश करते ही उसके सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ एक के बाद एक 25 से ज्यादा वार कर डाले। इस बीच उसकी रिश्तेदार मौके पर पहुंची और पीड़िता को बचाने की कोशिश की, जिसमें उसका हाथ भी जख्मी हो गया। इस बीच पड़ोसी को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा।

End of Feed