Ranchi News: अब रांची नगर निगम के जन सुविधा केंद्र पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें नहीं लगेंगी। न ही आवेदकों में धक्का-मुक्की या लड़ाई होगी। नगर निगम ने शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जन सुविधा केंद्र पर टोकन सिस्टम की शुरुआत कर दी है। इस सिस्टम के शुरू हो जाने के बाद टोकनधारी आवेदक के नाम की सूचना जन सुविधा केंद्र से प्रसारित होगी, जिसके बाद इंतजार कर रहा आवेदक काउंटर पर आवेदन एवं टैक्स के मद में राशि जमा कर पाएगा।
रांची नगर निगम कार्यालय में खुला जन सुविधा केंद्र
