Jharkhand Covid New Guidelines & Rules in Hindi: कोरोना वायरस के नए सब-वैरिएंट BF.7 के केस चीन समेत कई देशों में मिल रहे हैं। इसको देखते हुए रांची में अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। रांची एयरपोर्ट, बस स्टैंड, मॉल, रेलवे स्टेशनों में बाहर से आ रहे यात्रियों की कोरोना जांच भी शुरू कर दी गई है। सदर अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर सैंपल कलेक्शन हो रहा है। जिले के अस्पतालों में कोरोना से निपटने के लिए क्या इंतजाम और व्यवस्था हैं, उसका 27 दिसंबर को रिहर्सल की जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के निर्देश पर अस्पतालों में व्यवस्थाओं की जांच होगी। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों में जुटा है।
रांची में कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा
फिलहाल आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट से जांच की जा रही है। वैसे, कोरोना वाले लक्षण जैसे-सर्दी, खांसी, बुखार वाले लोग अपनी कोरोना जांच नहीं करवा रहे हैं। वे लोग अपनी जांच जरूर करा रहे हैं, जिन्हें बाहर जाना है।
