रांची: बांग्लादेश की तीन लड़कियों को रांची पुलिस ने देह व्यापार करने वालों के चंगुल से बचाया है। तीनों लड़कियां बिना वीजा और पासपोर्ट के भारत पहुंची थीं और रांची आकर देह व्यापार करने वालों के जाल में फंस गईं। रांची पुलिस की मदद से तीनों लड़कियों को बरियातू से देह व्यापार करने वालों के चंगुल से छुड़ाया गया है।
रांची में देह व्यापार
अनैतिक देह व्यापार का दबाव
जानकारी के मुताबिक, बरियातू के एक होटल में बांग्लादेश की तीन और पश्चिम बंगाल की एक लड़की को बंधक बनाकर रखा गया था। चारों पर अनैतिक देह व्यापार करने का दबाव बनाया जा रहा था। देह व्यापार करने से इनकार करने पर चारों लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया था।
इसी बीच एक लड़की होटल की छत से कूदकर बरियातू थाना में पहुंच गई और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर अन्य तीन लड़कियों को बरामद कर लिया। हालांकि, लड़कियों को बंधक बनाकर उनसे देह व्यापार कराने वाले अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
(इनपुट - आईएनएस )
