Ranchi Rail News: रेलवे ने रांची मंडल से चल रही एक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि में विस्तार किया है।
हटिया स्टेशन से रवाना होती है ट्रेन
ट्रेन नंबर 08185 हटिया-दुर्ग और ट्रेन नंबर 08186 दुर्ग-हटिया अब 30 मार्च तक परिचालित की जानी है। ट्रेन नंबर 08185 हटिया-दुर्ग द्वि साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 31 जनवरी से 30 मार्च तक हर मंगलवार और गुरुवार को हटिया से रवाना होगी। ट्रेन नंबर 08186 दुर्ग-हटिया द्वि साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन एक फरवरी से 31 मार्च तक हर बुधवार एवं शुक्रवार को दुर्ग से रवाना होगी।
एक फरवरी को ट्रेन नंबर 12882 पूरी-शालीमार गरीब रथ एक्सप्रेस नहीं चलेगी। दो फरवरी को ट्रेन नंबर 12881 शालीमार-पूरी गरीब रथ एक्सप्रेस नहीं चलेगी। 31 जनवरी, 1 फरवरी और दो फरवरी को ट्रेन नंबर 08017/08018 खड़गपुर-बालासोर-खड़गपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल नहीं चलेगी। एक फरवरी को ट्रेन नंबर 18007 शालीमार-भंजपुर एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 18008 भंजपुर-शालीमार एक्सप्रेस दो फरवरी को नहीं परिचालित की जाएगी।
