Jharkhand: चाईबासा में नक्सलियों ने मोबाइल टावर को किया आग के हवाले, संचार सेवा ठप

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र में भाकपा (माओवादी) नक्सलियों ने एक मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया। यह टावर एयरटेल कंपनी का है, जो पूरी तरह नष्ट हो गया है। इससे इलाके में कंपनी की मोबाइल सेवा ठप हो गई है।

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र में भाकपा (माओवादी) नक्सलियों ने रविवार तड़के एक एयरटेल मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया। हथियारबंद नक्सलियों ने टावर के पास मौजूद कर्मचारियों को बंदूक दिखाकर भगा दिया और फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे टावर पूरी तरह जलकर खाक हो गया और इलाके में मोबाइल नेटवर्क ठप हो गया है।

mobile tower ablazed in chaibasa

नक्सलियों ने मोबाइल टॉवर फूंका (सांकेतिक तस्वीर)

भाकपा माओवादी संगठन के कई नक्सली हाल के महीनों में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं, जिसके विरोध में संगठन ने 8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक प्रतिरोध सप्ताह मनाने का ऐलान किया है। इसके पहले शुक्रवार की देर रात नक्सलियों ने इसी जिले के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए चार आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) धमाके किए थे, जिनमें सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर शहीद हो गए, जबकि दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए थे।

End of Feed