Mandous cyclone Effect: शुक्रवार आधी रात तक चक्रवाती तूफान मैंडूस तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मैेंडूस का असर रांची में भी दिखने की संभावना है। इस दौरान 65-75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। हवा की गति 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रोड स्थित मौसम केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान 9 और 10 दिसंबर की आधी रात के बाद या शनिवार तड़के पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच मामल्लापुरम (महाबलीपुरम) में दस्तक दे सकता है।
रांची मौसम विज्ञान केंद्र, जहां से मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
इसका प्रभाव रांची समेत कई शहरों में देखने को मिल सकता है। राजधानी में 10 दिसंबर और 11 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे। अगले 4 से 5 दिनों में रात का तापमान धीरे-धीरे कम होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक रात के तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। वैसे 12 दिसंबर से आसमान साफ हो जाएगा। इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह में कोहरा छाया रहेगा।
