चूड़ी बाजार: चूड़ियों की कलेक्शन के हैं शौकीन, तो रांची के इस बाजार को करें एक्सप्लोर

शादी, पार्टी या किसी भी ओकेजन के लिए अगर आप चूड़ियों की खरीदारी करना चाहती हैं, तो रांची के इस बाजार को एक बार जरूर एक्सप्लोर करें। यहां आपको चूड़ियों और कंगन के शानदार कलेक्शन मिलेंगे। वहीं ये चूड़ियां आपको बहुत ही किफायती दामों में मिल जाएंगी-

Ranchi: अगर आप भी शादी या पार्टी के लिए ट्रैडिशनल आउटफिट के साथ चूड़ियां पहनना चाहती हैं, और इसके लिए किसी अच्छी जगह की तलाश कर रही हैं तो बिना देर किए रांची के धुर्वा मैदान में पहुंच जाइए। यहां के डिज्नीलैंड बाजार से आप रंग-बिरंगी और खूबसूरत चुड़ियां खरीद सकती हैं। जी हां, चूड़ियों की खरीदारी के लिए यह बाजार बेस्ट है। यहां रांची के अलावा आस-पास के इलाकों से महिलाएं शॉपिंग के लिए पहुंचती हैं। यहां वैसे तो कई तरह के आइटम मिल रहे हैं, लेकिन इस बाजार में चूड़ियों के जबर्दस्त कलेक्शन हैं।

bangles

रांची का चूड़ी बाजार

यहां मिलेंगी सबसे सस्ती चूड़ियां

End of Feed