Jharkhand News: कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, इन तीन दवाओं पर लगाई रोक

छिंदवाड़ा कफ सिरप मामले के बाद झारखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य में तीन कफ सिरप पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। जिसके अनुसार कोल्ड्रेफ, रेपीफ्रेश टीआर और रिलाइफ सिरप के बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। इन कफ सिरप में डायइथाइलीन ग्लाइकॉल की अधिक मात्रा पाई गई है।

Jharkhand Cough Syrup Ban: के बाद की गई है, जिनमें बताया गया कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में कुछ बच्चों की मौत संदिग्ध कफ सिरप के इस्तेमाल से हुई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय, नामकुम (रांची) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, तीन कफ सिरप (कोल्ड्रेफ, रेपीफ्रेश टीआर और रिलाइफ सिरप) में डायइथाइलीन ग्लाइकॉल की मात्रा ज्यादा पाई गई है। निदेशालय ने सभी औषधि निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र में इन सिरप की बिक्री और उपयोग पर सख्त निगरानी रखें। साथ ही दुकानों और अस्पतालों में निरीक्षण कर सैंपलिंग की जाए और नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाए।

cough syrup ban in mp

सांकेतिक फोटो (istock)

डायइथाइलीन ग्लाइकॉल क्या है?

डायइथाइलीन ग्लाइकॉल एक औद्योगिक रसायन है। इसका अधिक मात्रा में सेवन जानलेवा हो सकता है। यही कारण है कि सरकार ने इन सिरप को 'मानक के विपरीत' बताते हुए तुरंत प्रतिबंधित कर दिया है। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इन तीनों कफ सिरप का इस्तेमाल न करें और यदि घर में मौजूद हो तो तुरंत नष्ट कर दें या नजदीकी औषधि नियंत्रण अधिकारी को सूचना दें। यह प्रतिबंध झारखंड सरकार की ओर से बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक सावधानीपूर्ण और सख्त कदम माना जा रहा है।

End of Feed