Jharkhand Accident: रांची में बेकाबू ट्रक ने ऑटो को रौंद डाला, 4 लोगों की मौत; टेंपो के उड़े परखच्चे

रांची-पुरुलिया मार्ग में चमघटी के पास बुधवार रात एक बेकाबू ट्रक ने रॉन्ग साइड से ऑटो में टक्कर मार दी। फिर ऑटो की घसीटते हुए कुछ दूर ले गया और आगे जाकर पलट गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

Jharkhand Accident: झारखंड में रांची-पुरुलिया मार्ग पर चमघटी के पास बुधवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहा एक बेकाबू ट्रक ने ऑटो को रौंद डाला और आगे जाकर पलट गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक रांची के कांटाटोली की मौलाना आजाद कॉलोनी के रहने वाले थे। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि उसे इलाज के लिए रांची के रिम्स (राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान) में भर्ती कराया है।

Ranchi Accident

रांची में भीषण हादसा

जानकारी के अनुसार ऑटो पर सवार लोग झालदा से रांची लौट रहे थे। इसी दौरान चमघटी में एक तेज रफ्तार ट्रक रॉन्ग साइड से आ रहा था। जिसमें सामने से ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक कई मीटर तक ऑटो को घसीटते हुए ले गया, फिर ऑटो को कुचलते हुए ट्रक कुछ दूर जाकर पलट गया। जिससे ऑटो पर सवार सभी लोग दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

End of Feed