Ranchi News: रांची पुलिस ने अपनी सक्रियता से लूट की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस की टीम ने लूट की साजिश रच रहे शातिर अपराधी मनोज उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। यह अपने साथियों के साथ मिलकर रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर हथियार का भय दिखाकर राहगीरों और वाहन चालकों से लूटपाट किया करता था। गिरफ्तार आरोपी मनोज उरांव बेड़ो के सिधवा टोली का निवासी है। पुलिस ने इसके कब्जे से कट्टा, जिंदा कारतूस और 7600 रुपए बरामद किए हैं।
अपराध की साजिश रचते बदमाश गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इस बारे में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम का कहना है कि, गिरफ्तार मनोज उरांव कार से रांची-गुमला मार्ग पर रात में घूमता रहता था। यह अपने साथियों की मदद से ट्रक चालक एवं आम राहगीरों से लूटपाट को अंजाम दिया करता था।
