Ranchi News: रांची स्थित रिम्स में मरीजों से लगातार वसूली की जा रही है। इस बार एक मरीज ने डॉक्टर पर ही रुपए लेने का आरोप लगाया है। सीटीवीएस विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राकेश कुमार पर मरीज ने 20,000 रुपए लेने का आरोप लगाया, जिस पर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मंत्री के निरीक्षण के दौरान ही मरीज ने कहा कि, उससे डॉक्टर ने इलाज के नाम पर रुपए मांगे थे।
रांची रिम्स में डॉक्टर कर रहे मरीजों से वसूली (फाइल फोटो)
इसके अलावा मंत्री ने कार्डियोलॉजी विभाग में गंदगी मिलने पर विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही उनका एक महीने का वेतन रोक दिया गया है। इस दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता ने डॉक्टरों को चेताया की सभी अपनी मर्यादा में रहकर काम करें। आपस की लड़ाई में मरीजों का इलाज प्रभावित नहीं करें।
