Ranchi News: राजधानी एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में वैलेंटाइन डे मनाने के लिए युवाओं की भीड़ है। सुबह से ही प्रेमी जोड़े कांके बांध पहुंच रहे हैं। यहां सूर्योदय और सूर्यास्त के समय अद्भूत नजारा होता है। इस वजह से सैकड़ों प्रेमी जोड़े अल सुबह ही यहां पहुंच गए थे। यहां झील किनारे बैठकर प्रेमी जोड़े काफी समय बीता रहे हैं। झील में मछलियों को पकड़ने के साथ मौज-मौस्ती करते दिखे। पास में स्वादिष्ट व्यंजन बिकते हैं, जिसका भी प्रेमी जोड़ों ने खूब स्वाद उठाया। इसके अलावा जोन्हा, हिरनी, दशम, पंचघाघ, हुंडरू में भी प्यार करने वालों की भीड़ रही।
पतरातु घाटी
सीताफल, नक्षत्र वन, सिद्धू कान्हू पार्क, पतरातु वैली, पतरातु लोक पर भी सुबह से देर शाम तक प्रेमी जोड़ों का आना-जाना लगा रहता है। यह स्थल हर साल वैलेंटाइन डे पर सबसे अधिक भीड़ वाला होता है। इसकी वजह है कि यह सभी जगह रांची मुख्य शहर से 30 किलोमीटर के ही दायरे में हैं। यहां सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक प्रेमी जोड़े आते-रहते हैं। किसी भी स्थल पर एंट्री शुल्क नहीं लगता है। बोटिंग करने के लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपए शुल्क देना होगा।
