Sahibganj Boat Accident: साहिबगंज जिले के गदाई दियाराह पंचायत अंतर्गत नाथू टोला गांव के पास गंगा नदी में एक बड़ा हादसा हुआ। बरहरवा इलाके से आदिवासी समुदाय के 32 लोग चूहे मारने के लिए नाव से गदाई दियाराह पहुंचे थे। पूरी रात चूहा मारने के बाद वे सुबह करीब 7 बजे नाव से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बंशी टोला गंगा घाट के पास गंगा नदी की तेज लहरों के कारण अचानक नाव पलट गई।
चूहा मारने के लिए 32 लोग नदी में गए थे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाव में सवार सभी 32 लोगों में से 28 ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिन्हें इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा गया है। हालांकि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।
