Jharkhand: नकली पनीर और खोया की बड़ी खेप धनबाद से जब्त, बिहार से झारखंड लाया गया था सामान

Jharkhand: झारखंड के धनबाद से फूड सेफ्टी विभाग द्वारा नकली पनीर और खोया की बड़ी खेप जब्त की गई है। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान 780 किलो मिलावटी पनीर और 80 किलो खोया के साथ 25 किलो पेड़ा और लड्डू बरामद किया गया है। यह सामान बिहार से आ रहा था और पूजा टॉकीज चौक के पास जांच में बरामद किया गया है।

Jharkhand: झारखंड में बेखौफ नकली पनीर और खोया का कारोबार चल रहा है। राज्य के खाद्य सुरक्षा विभाग ने जून और जुलाई में रांची, हजारीबाग, रामगढ़, दुमका और धनबाद में कार्रवाई कर नकली पनीर और खोया की बड़ी खेप जब्त की है। मंगलवार को धनबाद में फूड सेफ्टी विभाग ने पूजा टॉकीज चौक पर बिहार से आ रही बसों की जांच की। इस दौरान 780 किलो मिलावटी पनीर, 80 किलो खोया और 25 किलो पेड़ा-लड्डू जब्त किए गए। पनीर पर आयोडीन डालते ही वह काला पड़ गया। जांच में साफ हुआ कि पनीर और खोया में जहरीली मिलावट की गई थी। यह सिंथेटिक केमिकल और स्टार्च का साफ संकेत था, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।

Jharkhand (2)

नकली पनीर और खोया की बड़ी खेप धनबाद से जब्त (फोटो - Canva)

दो दिन पहले भी पकड़ा गया था नकली पनीर

बता दें कि दो दिन पहले दुमका जिले में बासुकीनाथ के पास भी नकली पनीर की खेप पकड़ी गई थी। 17 जुलाई को रांची के ओरमांझी में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की थी। यहां 750 किलो नकली खोया, 150 किलो नकली पनीर और 200 किलो मुरब्बा जब्त किया गया था। यह सामग्री बिहार से झारखंड लाई जा रही थी। 17 जून को हजारीबाग में नकली पनीर की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई थी। पुलिस और खाद्य विभाग ने 4,000 किलो नकली पनीर जब्त कर नष्ट कर दिया था। जांच में सामने आया कि यह पनीर बिहार के बख्तियारपुर और मनेर से लाया जा रहा था। इसे रांची, हजारीबाग और रामगढ़ में सप्लाई किया जाना था।

End of Feed