Places to Visit in Ranchi: रांची में टैगोर हिल से लेकर पतरातू की घाटी की खूबसूरती में खो जाते हैं सैलानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2022, 06:05 PM IST

Best Places to Visit in Ranchi : प्राकृतिक सुरंदरता से लबरेज रांची में घूमने के लिए कई बेहतर जगह हैं। जिले में कई खूबसूरत स्थल हैं, जहां साल भर सैलानियों की भीड़ जुटती है। वहीं, क्रिसमस एवं नए साल के मौके पर हजारों लोग मौज-मस्ती करने के लिए आते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रांची शहर से पास में ही पंच घाघ वाटरफॉल
  • वन्य जीवों से प्यार है तो बिरसा जूलाजिकल पार्क की कर सकते हैं सैर
  • पतरातू बांध जाकर बोटिंग का उठा सकते हैं लुत्फ

Best Places to Visit in Ranchi: नए साल का जश्न आप राजधानी रांची में दोगुने उत्साह के साथ मना सकते हैं। यहां प्राकृतिक खूबसूरती के कई स्थल हैं। हम आपको 6 स्थलों की जानकारी दे रहे हैं, जहां आप घूम सकते हैं। अपनी छुट्टी को सफल एवं यादगार बना सकते हैं। रांची जिले से बाहर देवघर में रोप-वे का भी आनंद ले सकते हैं।

ranchi tourist spot.

रांची की ये जगहें हैं घूमने के लिए सबसे बेस्ट

पंच घाघ वाटरफॉल

रांची शहर से कुछ ही दूरी पर पंच घाघ वाटरफॉल है। यह सबसे लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है। इस जगह पांच झरने एक साथ गिरती हैं। यहां आने वाले सैलानी झरने की तलहटी में नहाते हैं। पहाड़ों से आने वाला पानी काफी ठंडा होता है। इस जगह तक पहुंचने के लिए कई सीढ़ियां चढ़नी होती है। बच्चे साथ में हैं तो उनका ख्याल रखें और बहुत सावधानी से सीढ़ियों को चढ़ें।

सूर्य मंदिर

रांची में बेहद सुंदर सूर्य मंदिर है। यह मंदिर अनूठी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। रांची घूमने आने वाले लोगों के लिए यह पंसदीदा जगह है। पहाड़ी की चोटी पर यह मंदिर बना हुआ है। इसका निर्माण विशिष्ट सूर्य मंदिर वास्तुकला में हुआ है। इसमें 18 पहियों का विशाल रथ है। इस रथ को सात घोड़े खींच रहे हैं। मंदिर परिसर में एक तालाब है।

बिरसा जूलॉजिकल पार्क

शहर में बिरसा जूलॉजिकल पार्क घूमने वाली जगहों में से बेहतरीन जगह है। इस पार्क में बाघ, शेर, हिरण समेत कई तरह की जीवों की प्रजातियां हैं। वाइल्ड लाइफ के चहेते लोग यहां वन्य प्राणियों के बारे में बहुत सी जानकारियां हासिल करते हैं। इतना ही नहीं यहां पशुओं को गोद लेने का भी नियम है। बिरसा जूलॉजिकल पार्क ओरमांझी के पास रांची-पटना एनएच पर बना हुआ है। इसके एंट्री गेट पर एक कैंटीन है। यह सोमवार को छोड़कर सभी दिन सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुला रहता है।

रविंद्रनाथ के नाम पर बना टैगोर हिल

शाम को खूबसूरत नजारे देखने के लिए आप टैगोर हिल जा सकते हैं। कवि रविंद्रनाथ टैगोर के नाम पर यह हिल है। इस जगह रविंद्रनाथ ने अपना काफी समय बिताया था, जिस वजह से इसका नाम टैगोर हिल रखा गया है। टैगोर हिल 300 फीट की ऊंचाई पर है। रॉक क्लाइबिंग और ट्रैकिंग के लिए यह जगह चर्चित है। 200 से 250 सीढ़ियां चढ़ने पर आप हिल की चोटी पर पहुंच जाएंगे। इस जगह से आपको पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा दिखेगा। आसपास की हरियाली नजारे की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इसी जगह रामकृष्ण आश्रम और दिव्ययान, कृषि व्यवसायिक संस्थान केंद्र भी है।

पतरातू घाटी

रांची शहर से 40 किलोमीटर दूर पतरातू घाटी है। इसकी हरियाली देखकर सैलानी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। यहां एक तरह पतरातू घाटी और दूसरी ओर पतरातू बांध का नजारा आकर्षक होता है। घाटी में एस टर्न, हेयरपिन, स्वूपिंग कॉर्नर बने हैं। पतरातू बांध सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है, जहां बोटिंग भी की जा सकती है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से शाम के बाद यहां यात्रा सुरक्षित नहीं रहती है।

जगन्नाथ मंदिर

रांची के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों में से एक है जगन्नाथ मंदिर। यह मंदिर पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। 1691 में बना यह मंदिर जटिल नक्काशी और रंगीन पत्थरों का अनूठा मिश्रण है। यहां हर साल जून और जुलाई के बीच रथ यात्रा निकाली जाती है। मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को कई सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। यहां से पहाड़ों के खूबसूरत नजारा भी दिखते है।

End of Feed