Jharkhand: पाकुड़ जिले में मचा हड़कंप; एक आंगन मिले 42 बेबी कोबरा, वन विभाग ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में अचानक दर्जनों सांपों के बच्चे नजर आए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने 42 बेबी कोबरा को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा। इस घटना के बाद गांव में राहत का माहौल है।

Jharkhand News: पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड स्थित घनश्यामपुर गांव में उस समय सनसनी मच गई जब एक घर में बड़ी संख्या में सांपों के बच्चे नजर आए। ग्रामीणों की नजर जैसे ही दर्जनों छोटे सांपों पर पड़ी उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने कुल 42 सांपों (बेबी कोबरा) को सुरक्षित पकड़ लिया और उन्हें जंगल में छोड़ दिया। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गांव में राहत का माहौल है।

वन विभाग के कर्मी मोहम्मद असराफुल शेख ने बताया कि घनश्यामपुर गांव में केताबुल शेख के आंगन में रखे पुआल के ढेर में दर्जनों अंडे दिखाई दिए। अंडों के पास सांप भी नजर आया जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जब लोगों ने वहां दर्जनों सांप के बच्चों को देखा तो वे हैरान रह गए और तुरंत इसकी सूचना टीम को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी सांपों के बच्चों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर पास के घने जंगल में छोड़ दिया गया।

End of Feed