रांची में नाबालिग आदिवासी लड़की से दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

रांची में नाबालिग आदिवासी लड़की से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है, इस मामले में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

झारखंड के रांची में नाबालिग आदिवासी लड़की से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है, इस मामले में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। सिमडेगा की 14 वर्षीय लड़की ने विधायक आवास पर जबरन दुष्कर्म, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

ranchi news

प्रतीकात्मक फोटो

सिमडेगा जिले की 14 वर्षीय नाबालिग आदिवासी लड़की ने धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित विधायक आवास पर उसके साथ यौन उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रांची के विधानसभा थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

End of Feed