रामलला की सेवा के लिए खास इंतजाम, राम मंदिर परिसर में बनेगा गोसदन, प्रभु को मिलेगा शुद्ध दूध-दही और घी

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में गोसदन बनाने का काम शुरू कर दिया है। यहां 8 से 10 देसी गायों से शुरुआत होगी, जिनके दूध, दही और घी का इस्तेमाल रामलला की दैनिक सेवा में किया जाएगा।

अयोध्या में इन दिनों आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। एक ओर रामनगरी में ऐतिहासिक 14 कोसी परिक्रमा शुरू हो गई है। शास्त्रीय मुहूर्त के अनुसार परिक्रमा की शुरुआत रात 1 बजकर 21 मिनट से होनी है, लेकिन श्रद्धालुओं ने इससे पहले ही परिक्रमा शुरू कर दी है। दूसरी ओर, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में गोसदन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। 'श्रीराम निवास' के पास इसके लिए जगह चिह्नित कर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। यहां 8 से 10 देसी गायों से गोसदन की शुरुआत होगी। इन गायों के दूध, दही और घी का इस्तेमाल रामलला की दैनिक सेवा में किया जाएगा। इस तरह अयोध्या में एक तरफ श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ रहा है, तो दूसरी तरफ गोसेवा और देसी गोवंश संरक्षण की नई पहल आकार ले रही है।

Ram Mandir

राम मंदिर (फोटो-Twitter)

8 से 10 देसी गायों से होगी शुरुआत

ट्रस्ट की योजना के मुताबिक, गोसदन की शुरुआत 8 से 10 देसी गायों के साथ की जाएगी। यहां केवल भारतीय नस्ल की गायों को रखा जाएगा और उनका पालन-पोषण किया जाएगा। भविष्य में जरूरत के हिसाब से गोसदन का विस्तार भी किया जा सकता है। इस पहल का उद्देश्य भारतीय गोवंश की देसी नस्लों का संरक्षण और संवर्धन करना है। इसके लिए गायों के रहने और उनकी देखभाल की समुचित व्यवस्था की जा रही है।

End of Feed