राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल का बैकअप हासिल किया, 2 करोड़ से अधिक की चोरी, हुआ था झगड़ा

आरोपियों के मोबाइल से डिलीट किया गया करीब एक साल पुराना डेटा रिकवर हो गया है। इसमें 2 करोड़ से अधिक की चोरी की चैट्स सामने आई हैं।

Ram Temple Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में अयोध्या पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपियों के मोबाइल फोन का बैकअप हासिल कर लिया है। इसमें 2 करोड़ से अधिक की चोरी का खुलासा हुआ है। मोबाइल से डिलीट किया गया करीब एक साल पुराना डेटा रिकवर हो गया है। इसमें 2 करोड़ से अधिक की चोरी की चैट्स सामने आई हैं।

Ram Mandir Donation theft case   work, being taken for investigation (File Image)

राम मंदिर चंदा चोरी मामला

रकम के बंटवारे को लेकर आरोपियों में हुआ विवाद

चैट्स में चोरी की रकम के बंटवारे को लेकर आरोपियों के बीच आपस में ही विवाद होने की बातें सामने आई हैं। जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को पहले से शक था कि आरोपियों ने मोबाइल बदल दिए हैं और पुराने फोन का डेटा डिलीट कर दिया है। इसी वजह से साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से 1-2 साल पुराना डेटा रिकवर किया। पुलिस ने अविनाश शुक्ला और अनुकल्प मिश्रा के नए मोबाइल फोन का डेटा भी हासिल कर लिया है।

End of Feed