रामलला का हुआ दिव्य 'सूर्य तिलक', राम नवमी पर अयोध्या में आस्था का महाकुंभ; 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़

अयोध्या के रामलला मंदिर में आज यानी चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को भगवान राम के जन्मोत्सव को खास तरीके से मनाया गया। ठीक 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुआ। इस खास अवसर पर अयोध्या में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा है। लाखों लोग इस अद्भुत नजारे के साक्षी बने।

अयोध्या के नव्य मंदिर में रामलला मंदिर चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि, जिसे हम प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव यानी राम नवमी के रूप में मनाते हैं, उस पावन अवसर पर आज अयोध्या में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा है। ठीक 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुआ। राम नवमी का सबसे बड़ा आकर्षण दोपहर 12:00 बजे होने वाला 'सूर्य तिलक' रहा। भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए गए दर्पणों और लेंसों के एक विशेष सिस्टम के जरिए सूर्य की किरणें सीधे रामलला के मस्तक पर पड़ीं। करीब 4 मिनट तक प्रभु के ललाट पर सूर्य की रोशनी चमकती रही, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इस अद्भुत दृश्य का दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया और अयोध्या की गलियों में लगी बड़ी एलईडी स्क्रीनों पर भी इसे दिखाया गया, ताकि मंदिर के बाहर मौजूद भक्त भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन सकें।

ram navmi ramlala surya tilak.

राम नवमी के अवसर पर रामलला का हुआ सूर्य तिलक

करीब चार मिनट तक माथे पर रहा सूर्य तिलक

भक्ति और सुरक्षा का अनूठा संगम

राम मंदिर के कपाट खुलते ही आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की किलोमीटर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। सुरक्षा की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार स्वयं मोर्चे पर डटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरे मेला क्षेत्र को विभिन्न जोन और सेक्टरों में बांटा गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और आसमान से ड्रोन व जमीन पर CCTV कैमरों के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सरयू घाटों पर जल पुलिस और SDRF की टीमें तैनात की गई हैं ताकि स्नान के दौरान कोई अनहोनी न हो।

End of Feed