Rajasthan Weather: 26 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, तीन दिन बाद मानसून की विदायी

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून अब अपने अंतिम चरण में है। हालांकि, राज्य के 26 जिलों में आज भी बारिश का येलो अलर्ट है। पश्चिमी राजस्थान से 19 सितंबर के आसपास मानसून की विदाई शुरू होने की परिस्थितियां बनी हुई हैं।

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून अब अपने अंतिम चरण में है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 19 सितंबर को मानसून पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से विदाई लेना शुरू कर देगा। इसके लिए अनुकूल स्थितियां बनी हुई हैं। विदाई से पहले राज्य में बारिश का दौर जारी है। आज यानी बुधवार 16 सितंबर को भी राज्य के 26 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल यानी मंगलवार 15 सितंबर को अजमेर, पाली सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई थी। मंगलवार को हुई बारिश और हवाओं के चलते कई शहरों में दिन के अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

Rajasthan Weather Update (1)

राजस्थान के 26 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट

24 घंटे में पाली में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान पाली के देसुरी में सबसे ज्यादा 24 मिलीमीटर बारिश हुई। अजमेर, भरतपुर, कोटा, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, माउंट आबू, डूंगरपुर, जालौर, राजसमंद और नागौर के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई है।

End of Feed