Rajasthan Ka Mausam 24-Dec-2025: राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर अभी भी जारी है। राज्य के कई जिलों में रात के समय पारा लुढ़क रहा है तो वहीं दिन में भी ठिठुरन वाली ठंड महसूस की जा रही है। बीते बुधवार से राजस्थान के मौसम में मिजाज बदल हुए नजर आ रहे हैं। यहां कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है। राजस्थान में बढ़ रही ठंड बढ़ने के हो रही गलन से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। घरों में हीटर चलने शुरू हो गए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में राजस्थान में पारा और गिरने की संभावना है, जिससे सर्दी और बढ़ेगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज क्रिसमस के दिन राजस्थान में मौसम का हाल?
राजस्थान में मौसम का हाल कैसा रहेगा?
आज राजस्थान समेत पूरा देश क्रिसमस के जश्न में डूबा हुआ है। राजस्थान में कड़ाके की ठंड में क्रिसमस और भी खुशनुमा हो गया है। राजस्थान में बीते कुछ दिनों से ठंड जोर पकड़ रही है। अधिकांश शहरों का मौसम शुष्क बना हुआ है। क्रिसमस के दिन प्रदेश का मौसम पूरी तरह से साफ है। राज्य के कुछ जिलों में कोहरे छाया हुआ है तो वहीं कुछ जिलों में हल्का कोहरा देखने को मिला। कोहरे के कारण उत्तर भारत अन्य स्थानों से जयपुर की तरफ जाने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में राजस्थान में ठंड और बढ़ेगी। निवासियों को ठंड से राहत मिलने का आसार कम ही नजर आ रहे हैं।
प्रमुख शहरों का तापमान
आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, आज अजमेर में तापमान 24.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 24.4 डिग्री, अलवर में 22.0 डिग्री, सीकर में 20.5 डिग्री, बीकानेर में 23.8 डिग्री, चूरू में 23.6 डिग्री, करौली में 22.7 डिग्री, दौसा में 23.8 डिग्री, कोटा में 23.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 27.0 डिग्री, जयपुर में 22.3 डिग्री, बाड़मेर में 27.9 डिग्री, जैसलमेर में 25.4 डिग्री, जोधपुर में 25.7 डिग्री, श्रीगंगानगर में 23.5 डिग्री, नागौर में 24.4 डिग्री, डूंगरपुर में 26.4 डिग्री, जालौर में 25.7 डिग्री, सिरोही में 19.5 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 22.6 डिग्री और झुंझुनूं में 22.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया।
