Rajasthan Weather: फिर से एक्टिव हुआ मानसून, आज 17 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर फिर से शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan Weather: कल दिनभर दिल्ली-एनसीआर में बारिश से यहां जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। इसी के साथ अब राजस्थान में भी मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। आज यानी मंगलवार 25 अगस्त की सुबह से ही राजधानी जयपुर सहित पांच जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 17 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी जयपुर में लगातार दूसरे दिन बारिश होने से दिन के तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से भी राहत मिली है।

Rajasthan Weather 25th August

राजस्थान के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर फिर से शुरू

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, राजस्थान में बारिश का यह दौर फिलहाल जारी रहने वाला है। खास तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सटे भरतपुर, अलवर, धौलपुर और करौली सहित कई जिलों में अगले तीन दिन बारिश की संभावना है। मानसून ट्रफ के प्रभाव से राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश का दौर बना रह सकता है।

End of Feed