उदयपुर में आग बुझाने वाला दमकल ही हुआ स्वाहा, 2 लोगों की जलकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

Udaipur Fire Tender Accident News: राजस्थान के उदयपुर जिले में एक निजी कंपनी की दमकल गाड़ी ट्रेलर से टकराकर आग का गोला बन गई। हादसे में दो लोग जिंदा जल गए, जबकि चालक समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर जिले से रविवार को एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। उदयपुर-गुजरात हाईवे पर एक निजी कंपनी का दमकल वाहन आगे चल रहे ट्रेलर से टकराकर अनियंत्रित हो गया और दूसरी दिशा से आ रहे ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर के तुरंत बाद दमकल गाड़ी के केबिन में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए उदयपुर के महाराणा भूपाल (MB) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

udaipur fire news

टक्कर के बाद लगी थी दमकल में आग (सांकेतिक चित्र)

गुजरात से उदयपुर आ रही थी दमकल गाड़ी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त दमकल वाहन एक निजी कंपनी का था, जो गुजरात से उदयपुर की ओर जा रहा था। ऋषभदेव थाने के थानाधिकारी (SHO) हेमंत अहारी ने बताया कि तेज रफ्तार दमकल गाड़ी पहले अपने आगे चल रहे एक ट्रेलर से टकराई। टक्कर के बाद दमकल वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह दूसरी लेन में जाकर एक अन्य ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दमकल गाड़ी के केबिन में जोरदार धमाके के साथ भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि केबिन में सवार तीन लोग अंदर ही फंस गए।

End of Feed