VIDEO: राजस्थान में पटाखों की दुकान में लगी भीषण आग, कांग्रेस पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत

राजस्थान के पाली जिले के फलना में दिवाली की रात पटाखों की दुकान में आग लगने से कांग्रेस पार्षद उषा देवी पूनमिया और उनके पति प्रकाश की मौत हो गई। उन्हें बचाने पहुंचे प्रकाश के भाई गौतम झुलस गए।

राजस्थान के पाली (Rajasthan, Pali) जिले से दिवाली के बीच एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां फलना कस्बे में पटाखों की एक दुकान में अचानक आग लग गई। इस हादसे में कांग्रेस की पार्षद उषा देवी पूनमिया और उनके पति प्रकाश पूनमिया की मौत हो गई। दोनों की उम्र 68 और 70 साल थी। वहीं, उन्हें बचाने की कोशिश में प्रकाश के बड़े भाई गौतम पूनमिया भी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है। यह हादसा रविवार रात करीब 10:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि दुकान के बाहर पटाखे रखे हुए थे। इसी दौरान सड़क पर कुछ लोग पटाखे जला रहे थे। अचानक जलते हुए पटाखों से निकली एक चिंगारी दुकान के बाहर रखे पटाखों पर जा गिरी। इसके बाद वहां आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। इस घटना का एक वीडियो (Video) भी सामने आया है।

Pali Fire Video

पाली में पटाखे की दुकान में लगी आग (Times Now Navbharat)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: स्कूटी टच होने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या

End of Feed