Kota Power Cut: राजस्थान के कोटा शहर में आज बिजली कटौती झेलनी पड़ेगी। बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस के चलते कई इलाकों आज बत्ती गुल रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत की जा सके। तकनीकी टीमें इस दौराम में वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य कर रही हैं। कंपनी ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही पूरा कर लें। मेंटेनेंस का काम खत्म होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति फिर से सामान्य कर दी जाएगी। आइए जानते हैं इलाकों के हिसाब से कटौती की टाइमिंग।
कोटा के कई इलाकों में कटी रहेगी बिजली
कहां-कब कटेगी बिजली?
सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक
बालाजी मार्केट, एलआईसी बिल्डिंग, यूआईटी आडिटोरियम, मेडिकल कॉलेज क्वार्टर, श्रीनाथपुरम सेक्टर-ए, देवली अरब रोड, मानसरोवर, गणेश नगर, अमृत धाम, शगुन विला, अश्विनी नगर, श्रीराम नगर, चाणक्य नगर, लक्ष्मी विहार, रायपुरा पेट्रोल पंप, प्रताप नगर, आदर्श नगर, मोहन धाम, मोती नगर, शिवपुरी धाम, होली फैमिली अस्पताल, कृष्णा नगर, एकता नगर, बालाजी आवास और श्याम विहार समेत कई क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली कटौती होगी।
सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक
इंद्र विहार, महावीर नगर, ओम सिनेप्लेक्स रोड, ओपेरा हॉस्पिटल, एलन संकल्प, आकाश इंस्टीट्यूट, महावीर नगर तृतीय और पारिजात कॉलोनी में 3.5 घंटे बिजली कटौती रहेगी। वहीं श्रीनाथपुरम सेक्टर-डी में 2:30 बजे तक 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
दादाबाड़ी सेक्टर-2, दादाबाड़ी विस्तार, कैलाशपुरी और गणेशपुरा रोड में 4 घंटे बिजली कटौती होगी। वहीं चौपड़ा फार्म और संजय नगर श्मशान रोड क्षेत्र में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी।
दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक
बालाजी नगर, विद्या सागर नगर, पुरोहितजी की टापरी, लक्ष्मी विहार, सुंदर नगर और काला तालाब इलाके में 4 घंटे बिजली कटौती होगी।
