Rajasthan Weather: अगले 48 घंटे में होगी मानसून की एंट्री, 24 जिलों में बारिश और अंधड़ का अलर्ट

Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले 48 घंटे में मानसून की एंट्री हो सकती है। आज 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उम्मीद है कि 6 जुलाई तक अधिकांश जिलों में बारिश शुरू हो जाएगी।

Rajasthan Weather: राजस्थान के लोगों को बड़ी ही बेसब्री से दक्षिण-पश्चिम मानसून का इंतजार है। अब उनका यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार सामान्य से लगभग 8 दिन की देरी से आखिरकार अगले 48 में मानसून की एंट्री राजस्थान में हो सकती है। IMD के मुताबिक 2 जुलाई तक राज्य के पूर्वी हिस्से में झमाझम मानसूनी बारिश हो सकती है।

Rajasthan Weather 1st July

राजस्थान मानसून की एंट्री के लिए तैयारी शुरू

इसके साथ ही अगले 48 घंटों के दौरान कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां तेज होने के संकेत हैं। आज यानी बुधवार 1 जुलाई को राजस्थान के 24 जिलों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 6 जुलाई तक राज्य के अधिकांश जिलों में मानसूनी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

End of Feed