राजस्थान का मौसम (3 Feb 2026) Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मौसम का 'डबल ट्रबल'; 7 जिलों में बारिश तो 17 में कोहरे का अलर्ट, ओले गिरने की भी आशंका

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 3 Feb 2026: राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच अब प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों ने डेरा डाल लिया है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों के लिए बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। आइए विस्तार से जानते हैं राजस्थान के मौसम का हाल।

राजस्थान में आज का मौसम (3 Feb 2026): राजस्थान के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मंगलवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सीकर, जयपुर और बीकानेर जैसे जिलों में सुबह 8 बजे तक विजिबिलिटी (दृश्यता) बेहद कम दर्ज की गई। बीकानेर में तो हालत यह थी कि महज 10 मीटर की दूरी पर भी देखना मुश्किल हो गया। हाईवे पर वाहन चालक हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए, वहीं कोहरे का सीधा असर रेल यातायात पर भी पड़ा है।

rajasthan mausam aaj

राजस्थान में आज मौसम की दोहरी मार

इन जिलों में बरसेंगे बादल

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, एक सक्रिय 'पश्चिमी विक्षोभ' के कारण दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के मौसम में बदलाव आ रहा है। आगामी 2 से 3 दिनों तक कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है, जो खेतों में खड़ी फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। 7 जिलों के लिए बारिश का विशेष 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

End of Feed