राजस्थान का मौसम (23 mar 2026) rajasthan weather today: राजस्थान में नहीं रुक रहा बारिश का दौर; जयपुर से डीडवाना तक बदला मौसम, कई जिलों में अलर्ट

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23 Mar 2026: राजस्थान में कुदरत का मिजाज लगातार बदल रहा है। मार्च के महीने में जहां सूरज की तपिश पसीने छुड़ाने लगती थी, वहां अब बादलों की गड़गड़ाहट और ठंडी फुहारों ने डेरा डाल रखा है। आज, सोमवार को भी कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। आइए IMD के हवाले से जानते हैं राजस्थान के मौसम का हाल।

राजस्थान में आज का मौसम (23 Mar 2026): मरुधरा की धरती पर 'पश्चिमी विक्षोभ' (Western Disturbance) का असर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे राजधानी जयपुर में अचानक मौसम ने फिर पलटी मारी और तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे पहले तड़के करीब 6:40 बजे डीडवाना में भी हल्की बारिश से सड़कें भींग गईं। मौसम में आए इस अचानक बदलाव ने तापमान को नीचे गिरा दिया है, जिससे सुबह-शाम एक बार फिर हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है।

Rajasthan weather today

आज भी मरुधरा में बारिश का दौर

आज कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार सुबह हालात को देखते हुए 'डबल अलर्ट' जारी किया है। जयपुर, अलवर, भरतपुर, टोंक, झुंझुनूं और सीकर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने, बिजली कड़कने और मध्यम दर्जे की बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अजमेर और नागौर जैसे जिलों में येलो अलर्ट के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

End of Feed