Rajasthan Weather: राजस्थान में आंधी के साथ झमाझम बारिश, सीकर में गिरे ओले; फिर बढ़ेगी ठंड और कोहरा

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23 Jan 2026: राजस्थान में आज सुबह से ही जयपुर समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली है। बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने से ठंड फिर से बढ़ी हुई महसूस हो रही है।

राजस्थान में आज का मौसम (23 Jan 2026): राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां कड़ाके की ठंड के बीच बारिश ने दस्तक दे दी है। आज सुबह से ही कई जिलों में बारिश दर्ज की जा रही है। साथ ही कहीं-कहीं ओले भी गिरे हैं। प्रदेश की राजधानी जयपुर में इस मौसम की पहली बारिश हुई। सुबह 5 बजे आंधी के साथ बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे बारिश में बदल गया। साथ ही बादलों की गरज और बिजली की कड़क भी सुनाई दी। वहीं सीकर में कई जगहों पर सुबह ओले भी गिरे। टोंक भी तेज हवाएं चलने से मौसम बदल गया। इसके अलावा नागौर, अलवर, सीकर समेत कई जिलों में आज सुबह बारिश हुई। जिसके बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई है। गुरुवार को भी जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर और गंगानगर समेत आसपास के जिलों में हल्की बारिश हुई थी।

Rajasthan rain

राजस्थान में आज बारिश का अलर्ट

राजस्थान के इन जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 14 जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। जिनमें चूरू, सीकर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, नागौर, जयपुर, टोंक, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, अजमेर, सवाई माधोपुर और करौली शामिल हैं। वहीं 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें बीकानेर, जोधपुर, गंगानगर, पाली, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, बूंदी, कोटा, झालावाड़ और बारां शामिल हैं। राज्य में कल से घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है।

End of Feed