राजस्थान में आज का मौसम (17 Jan 2026): राजस्थान में कड़ाके की ठंड के बीच जल्द ही बारिश की दस्तक भी होने वाली है। फिलहाल प्रदेश में सर्द हवाओं से ठिठुरन बनी हुई है। सुबह-शाम जोरदार सर्दी पड़ रही है। कई जगहों पर शीतलहर का प्रभाव भी तेज बना हुआ है। शुक्रवार को राजस्थान के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा। हनुमानगढ़ और अलवर के ग्रामीण इलाकों में पाला पड़ने से ओस की बूंदे छा गई, जो ठंड से जमकर बर्फ बन गईं। मौसम विभाग के अनुसार आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिम के जिलों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। वहीं 22 और 23 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढ़ोत्तरी हो सकती है।
राजस्थान का मौसम
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग में राजस्थान में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि सर्द हवाओं और कोहरे का असर आज भी बरकरार रहेगा। शनिवार के बाद सर्द हवाओं का असर कमजोर पड़ने लगेगा। इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। IMD के अनुसार 17 और 18 जनवरी को राजस्थान के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके असर से कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। जिनके कारण न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। साथ ही शीतलहर से भी राहत मिलने की संभावना है। 22 से 24 जनवरी के बीच एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई जा रही है। जिसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।
राजस्थान का सबसे ठंडा जिला
राजस्थान में शुक्रवार को फतेहपुर, सीकर, करौली, अलवर और आसपास के इलाकों में तेज ठंड रही। पिछले 24 घंटे में राज्य का सबसे ठंडा शहर फतेहपुर और अलवर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान बीकानेर, जयपुर, झुंझुनूं, गंगानगर, नागौर, चूरू, सीकर, अलवर और आसपास के इलाकों में शीतलहर का प्रभाव रहा। हालांकि कई जिलों में दिन में धूप निकलने से सर्दी में राहत भी मिली। लेकिन रात को फिर से ठंड बढ़ गई। शुक्रवार को राजस्थान में सबसे अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस जोधपुर और बोड़मेर में दर्ज किया गया। इस दौरान राज्य के सभी जिलों का तापमान 21 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
