राजस्थान का मौसम (7 May 2026) Rajasthan Weather Today: खत्म हुआ बारिश का दौर, अब होगा गर्मी का प्रचंड वार, पारा पहुंचेगा 47 पार

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 6 May 2026: राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर थमते ही एक बार फिर गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। जानिए आज कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम -

राजस्थान में आज का मौसम (Rajasthan Weather Today 7 May 2026): पश्चिम विक्षोभ का असर अब कम होने लगा है। इसी के साथ राजस्थान में भी पिछले कई दिनों से जारी आंधी और बारिश का दौर अब थमने लगा है। मौसम साफ होते ही राज्य में एक बार फिर गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। कल यानी बुधवार 6 मई को ज्यादातर शहरों में तेज धूप देखने को मिली। तेज धूप के कारण दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी भी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने चेतावनी दी है कि शनिवार 9 मई से राजस्थान में Heatwave यानी लू का नया दौर शुरू हो सकता है और पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Rajasthan Weater Today 7th May

राजस्थान में लौटा प्रचंड गर्मी का दौर, पारा पहुंचेगा 47 डिग्री तक

फलोदी में फिर से चढ़ गया पारा

राजस्थान में पिछले बुधवार को सबसे ज्यादा तापमान फलोदी में 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ज हुआ। जैसलमेर में 42.2 डिग्री, बाड़मेर में 41.8 डिग्री और जोधपुर-पाली में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान रहा। पश्चिमी जिलों में हल्की धूलभरी हवाएं भी चलीं, जिससे दिन में गर्मी का असर और बढ़ गया।

End of Feed