राजस्थान का मौसम (29 April 2026) Rajasthan Weather Today: प्रचंड गर्मी से राहत देने आई आंधी-बारिश, 15 जिलों में अलर्ट

राजस्थान का मौसम 29 April 2026: मौसम ने अचानक करवट ली है, जिसके चलते जयपुर सहित कई शहरों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। लेकिन मौसम विभाग ने अब भी कई शहरों में हीटवेव की चेतावनी दी है।

राजस्थान में आज का मौसम (Rajasthan Weather Today 29 April 2026): राजस्थान में इन दिनों प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। खासतौर पर पश्चिम राजस्थान के रेगिस्तानी शहरों में दिन के समय तेज धूप के चलते सड़कें और गलियां वीरान नजर आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों से लू जैसे हालात हैं, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम ने जबरदस्त करवट ली है। आज यानी बुधवार 29 अप्रैल को राजस्थान के 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी जयपुर के साथ ही अलवर और दौसा में सुबह हल्की बारिश भी हुई।

Rajasthan Weather Today 29th April

राजस्थान में बारिश से गिरा पारा, अब भी हीटवेट की चेतावनी

दौसा में गिरे ओले, धौलपुर में ट्रेन कोच में आग

प्रचंड गर्मी के बीच राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में मौसम ने करवट ली है। दौसा में आज सुबह ही ओले गिरने से प्रचंड गर्मी से राहत मिली। गुलाबी नगरी जयपुर में भी आज सुबह हल्की बारिश हुई। यहां देर रात से ही घने बादल छाए हुए थे, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली। अलवर के भी ज्यादातर इलाकों में आज सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। उधर धौलपुर में गर्मी के चलते दुर्ग से लुधियाना जा रही ट्रेन (15549) के जनरल कोच के निचले हिस्से में आग लग गई। आशंका है कि गर्मी के कारण ट्रेन के ब्रेक पैडल में आग लगी, जिसे समय रहते बुझा लिया गया।

End of Feed