Rajasthan News: राजस्थान में आज से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। आज सत्र का पहला दिन है। विधानसभा सत्र के पहले ही दिन नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने सविनय अवज्ञा मार्च निकाला। यह मार्च राजधानी जयपुर में पोद्दार मूक-बधिर स्कूल से विधानसभा तक निकाला गया।
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र आज से
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (Tika Ram Jully) लगभग 15 दिन पहले पोद्दार मूक-बधिर स्कूल की दुर्दशा देखने पहुंचे थे। जिसके बाद वह हालात का जायजा लेने आज फिर स्कूल आए। हालांकि, राज्य सरकार के नए आदेश के कारण स्कूल गेट पर रोके जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी आदेश का विरोध किया। इसी के विरोध में आज कांग्रेस ने पोद्दार स्कूल से विधानसभा तक मार्च निकालने का फैसला किया।
कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च
आज यानी गुरुवार 20 अगस्त को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में राजस्थान कांग्रेस के विधायक और नेता जयपुर के त्रिमूर्ति सर्किल स्थित पोद्दार स्कूल पर पहुंच गए। यहां से उन्होंने विधानसभा तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस विधायक दल ने शिक्षा व्यवस्था और मीडिया कवरेज पर पाबंदी के मुद्दे को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
स्कूल के अंदर जाने से रोक दिया
टीकाराम जूली ने बताया कि वह करीब 15 दिन पहले यहां आए थे। यहां की स्थिति बदहाल थी और उसे 15 दिन में सुधार लेने की बात कही गई थी। उन्होंने बताया कि आज जब यहां पहुंचे तो बोर्ड लगा मिला और एक नियम बी मिला है। इइस नियम के तहत हम स्कूल के अंदर नहीं जा सकते। मीडिया कवरेज नहीं कर सकते, अंदर जाकर स्कूल की कमियां नहीं दिखा सकते।
कांग्रेस का कहना है कि वह राज्य सरकार के नए आदेश और शिक्षा व्यवस्था की दुर्दर्शा को लेकर विधानसभा तक मार्च कर रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से आज राजस्थान विधानसभा में शिक्षा के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन भी किया जाएगा।
बता दें कि आपका अपना हिंदी न्यूज चैनल और न्यूज पोर्टल टाइम्स नाउ नवभारत भी लगातार Gen Alpha की आवाज को मजबूती से उठा रहा है।
