Raipur Murder: रायपुर में हुई मेरठ जैसी वारदात, लाश को सूटकेस में भरकर सीमेंट डाला; दो आरोपी हिरासत में

रायपुर के डीडी नगर में एक सूटकेस से सीमेंट में लिपटा शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। धारदार हथियार से हत्या कर शव को छिपाया गया था। सीसीटीवी में आरोपी कैद हुए। कार में फर्जी नंबर प्लेट थी। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार की सुबह एक ऐसी घटना का खुलासा हुआ कि पूरा इलाका सकते में आ गया। डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक सूटकेस बरामद हुआ जिसके अंदर से लाश निकली। उसके ऊपर सीमेंट लिपटा हुआ था। एक सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपी सूटकेस फेंकते हुए कैद हो गए हैं। पुलिस ने जांच करके दो लोगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ जारी है।

crime.

सूटकेस में सीमेंट से सील की हुई लाश मिली

मेरठ जैसी घटना

राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह यूपी के मेरठ जैसी वारदात को अंजाम दिया गया है। पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस 2 का है, एक लावारिस सूटकेस से लाश मिली, जिसको देखकर लगता है कि शख्स का धारदार हथियार से गला काटा गया और फिर शव को सूटकेस के अंदर डाला गया है। उसके ऊपर से सीमेंट का मोटा प्लास्टर चढ़ा दिया गया जिससे कि बदबू बाहर ना आए। ये सारे खटकरम करने के बाद जब आरोपी लाश फेंक रहे थे उस वक्त वे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि कार में दो लोग सवार हैं, वहीं कार के आगे पीछे एक स्कूटी सवार युवती मंडरा रही है।

End of Feed