Chhattisgarh: जीपीएम जिले में दर्दनाक हादसा; रक्षाबंधन के बाद मोटरसाइकिल से घूमने निकले परिवार के 3 सदस्यों की मौत

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना गौरेला-शहडोल मुख्य मार्ग पर बांधमुड़ा बैरियर के पास तब हुई जब मोटरसाइकिल सड़क पर आए आवारा मवेशियों से टकरा गई।

Chhattisgarh Motorcycle Accident: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Tragic accident in GPM district

जीपीएम जिले में दर्दनाक हादसा

यहां एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौरेला-शहडोल (मध्य प्रदेश) मुख्य मार्ग पर बांधमुड़ा बैरियर के पास शनिवार रात हुई। उन्होंने बताया कि एक परिवार के चार सदस्य रक्षाबंधन मनाने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर घूमने के लिए अपने घर से निकले थे।

End of Feed