Khairagarh Fridge Blast: फ्रिज खोलते ही हुआ ब्लास्ट, धमाके में किसान के उखड़े दोनों पैर, दर्दनाक मौत

Khairagarh Fridge Blast (खैरागढ़ की खबर): छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में घर में रखे एक फ्रिज में अचानक ब्लास्ट होने से एक किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धमाके में किसान के दोनों पैर उखड़ गए थे और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल ले जाते हुए किसान की मौत हो गई।

Khairagarh Fridge Blast: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में फ्रिज में विस्फोट होने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई है। फ्रिज में हुए ब्लास्ट की जोरदार आवाज सुन ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि धमाके में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया। लेकिन किसान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Khairagarh News

फ्रिज ब्लास्ट में गई किसान की जान

खैरागढ़ में कहां हुआ फ्रिज में ब्लास्ट

खैरागढ़ के छुईखदान क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भोरमपुर में घर में रखे एक फ्रिज में अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 52 वर्षीय किसान श्रीराम वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

End of Feed