झारखंड में पटरी से उतरी ट्रेन, मालगाड़ी के सभी डिब्बे पलटे; रूट बाधित

झारखंड के आद्रा रेलखंड के चांडिल स्टेशन के समीप शनिवार की सुबह कंदरा की ओर से पुरुलिया की ओर जा रही डाउन आयरन लदी मासगाड़ी ट्रेन चांडिल स्टेशन पर करने के बाद पुरी ट्रेन बेपटरी हो गई है।

झारखंड के आद्रा रेलखंड के चांडिल स्टेशन के समीप शनिवार की सुबह कंदरा की ओर से पुरुलिया की ओर जा रही डाउन आयरन लदी मासगाड़ी ट्रेन चांडिल स्टेशन पर करने के बाद पुरी ट्रेन बेपटरी हो गई है। बताया जा रहा है कि आद्रा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में सुबह लगभग 4 बजे दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई, जिससे दर्जनों बोगियां पटरी से उतर गईं और रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह के करीब 4:00 बजे की बताई जा रही है। घटनास्थल पर रेलवे की बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी है, हालांकि घटना की कारण अब तक पता नहीं चल सका है। घटना को लेकर स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया सुबह-सुबह एक मालगाड़ी कंदरा की ओर से पुरुलिया की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक ट्रेन की गड़गड़ाहट सुनकर वह पटरी की ओर देखने के लिए दौड़ पड़े, जहां एक मालगाड़ी बेपटरी हो चुकी थी।

Jharkhand Train Derail

झारखंड में पटरी से उतरी ट्रेन

आयरन लदी मालगाड़ी हुई बेपटरी

शुरुआती जानकारी के अनुसार, टाटानगर से पुरुलिया की ओर जा रही एक आयरन लदी मालगाड़ी चांडिल स्टेशन पार करने के बाद पटरी से उतर गई। उसी समय विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मालगाड़ी डिरेल ट्रेन की बोगियों से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूसरी ट्रेन के भी कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा पितकी रेलवे गेट और चांडिल स्टेशन के बीच हुआ।

End of Feed