Chhattisgarh: कांकेर-धमतरी-ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए, जिन पर कुल 14 लाख रुपये का इनाम था। मुठभेड़ कांकेर और गरियाबंद जिले की सीमा पर पर्वतीय वन क्षेत्र में हुई। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से हथियार और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कांकेर, धमतरी और ओडिशा बॉर्डर पर रविववार को पुलिस और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ चल रही है। नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान जंगल के इलाके में नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभाला। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। कांकेर एसपी आई कल्याण एलिसेला ने नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की जांच की जा सके।

naxalite encounter

मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर (सांकेतिक तस्वीर | PTI)

ये चीजें हुईं बरामद

कांकेर के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि मुठभेड़ कांकेर और गरियाबंद जिले की सीमा पर छिंदखड़क गांव के पास एक पर्वतीय वन क्षेत्र में हुई। सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम सुबह नक्सल विरोधी अभियान के तहत निकली थी। इस अभियान में राज्य पुलिस, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान शामिल थे। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए, जिनमें एक महिला भी शामिल थी। घटनास्थल से एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर), .303 राइफल, 12 बोर की बंदूक और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई।

End of Feed