छत्तीसगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई; रिश्वत लेने वाले सरकारी अफसर पकड़े गए रंगे हाथ, 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राज्य के तीन जिलों में एक साथ कार्रवाई करते हुए चार सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी, एक लिपिक और लोक निर्माण विभाग का उप अभियंता शामिल हैं। एसीबी ने यह कार्रवाई अलग-अलग शिकायतों की जांच और सत्यापन के बाद की।

Chhattisgarh ACB Raids: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने राज्य के तीन शहरों में एक साथ की गई कार्रवाई के दौरान चार लोगों को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इन व्यक्तियों पर रिश्वत मांगने और लेने के गंभीर आरोप हैं। जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले में एसीबी ने एसडीएम कार्यालय में कार्यरत एक अमीन, एक पटवारी और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को 1.80 लाख रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। यह कार्रवाई रायपुरा गांव (सक्ति जिला) के निवासी बुधराम धीवर की शिकायत पर की गई थी।

Government Officials Arrested for Taking Bribes in Chhattisgarh (Symbolic Photo: Canva)

छत्तीसगढ़ में रिश्वत लेने के आरोप में सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह और उसकी बहन को जांजगीर-चांपा के कोसमंदा गांव में स्थित अपनी जमीन के अधिग्रहण के बदले राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के तहत अगस्त 2025 में 35.64 लाख रुपये का मुआवजा स्वीकृत हुआ था। इसी मुआवजे की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले संबंधित अधिकारियों ने कथित रूप से रिश्वत की मांग की थी। अधिकारियों के अनुसार, शिकायत के आधार पर जांच में पता चला कि चांपा एसडीएम कार्यालय की भूमि अधिग्रहण शाखा में तैनात अमीन-पटवारी बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार ने मुआवजा राशि जारी कराने में मदद करने के बहाने 1.80 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

End of Feed