रायपुर

Jharkhand: लोहरदगा में इंसानियत शर्मसार; मेले से दादी के घर लौट रही किशोरी बनी 5 हैवानों की दरिंदगी का शिकार

झारखंड के लोहरदगा जिले में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है।

Image

लोहरदगा में किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Jharkhand News: झारखंड के लोहरदगा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है , जहां एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी दादी के घर आई थी और गुरुवार शाम को पास के एक मेले में गई थी और मेला देखकर घर लौट रही थी।

बताया जा रहा है कि, तभी पांच युवकों ने उसे जबरन एक सुनसान स्थान पर ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि इस मामले में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है। लोहरदगा सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (सामूहिक बलात्कार) और पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!