'राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत की छवि खराब करते हैं' बोले महाराष्ट्र डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

किसानों की स्थिति पर चिंता जताते हुए शिंदे ने कहा कि सूखे के संकट में बळीराजा (किसान) को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। किसानों को इस मुश्किल से बाहर निकालने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

राज्य में सूखे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उपमुख्यमंत्री और शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे ने पार्टी के सभी नगर अध्यक्षों को किसानों की मदद के लिए पूरी ताकत से जुटने का निर्देश दिया है। सोमवार को मुंबई के यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में आयोजित शिवसेना नगर अध्यक्षों की बैठक में शहरों के विकास कार्यों, प्रशासनिक समस्याओं और नागरिकों की शिकायतों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में शिंदे ने कई अहम घोषणाएं कीं।

eknath shinde.

उपमुख्यमंत्री और शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे

शिंदे ने कहा कि नगर परिषद चुनावों में शिवसेना के ६३ नगर अध्यक्षों, बड़ी संख्या में उपनगराध्यक्षों और हजारों नगरसेवकों की जीत पार्टी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बैठक में नगर परिषदों की जरूरतों और समस्याओं को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसे दूर करने के लिए नगर विकास विभाग हरसंभव मदद करेगा।

End of Feed