अपराध सुलझाने से लेकर अपराधियों पर नजर रखने तक, पंजाब पुलिस के लिए आधुनिक हथियार बना ICCC

पंजाब पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और हाई-टेक निगरानी प्रणाली के जरिए आधुनिक पुलिसिंग को नई मजबूती दी है। राज्य के विभिन्न शहरों में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने और मामलों को तेजी से सुलझाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Punjab News: पंजाब पुलिस ने अत्याधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से राज्य में आधुनिक पुलिसिंग को नई दिशा दी है। राज्यभर में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) अपराध नियंत्रण, निगरानी और त्वरित कार्रवाई के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने लुधियाना में नए आईसीसीसी का उद्घाटन किया, जिसके तहत शहर के 259 स्थानों पर करीब 1,700 हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा 46 स्थानों पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) भी स्थापित किया गया है। पंजाब पुलिस के अनुसार, आईसीसीसी के जरिए ट्रैफिक, पुलिस कंट्रोल रूम (PCR), सेफ सिटी और वायरलेस जैसी इकाइयों को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है। इससे पुलिस कार्रवाई में समन्वय बढ़ा है और पीसीआर की प्रतिक्रिया समय 15 मिनट से घटकर करीब 7–8 मिनट रह गया है।

Punjab Police ICCC

पंजाब में अपराधियों पर ICCC की पैनी नजर

अपराध जांच में बड़ी सफलता

जालंधर में भी आईसीसीसी परियोजना अपराध जांच में बड़ी सफलता साबित हो रही है। शहर में 1,007 हाई-रिजॉल्यूशन कैमरों का नेटवर्क स्थापित किया गया है, जिसमें 982 फिक्स्ड कैमरे और 15 पैन-टिल्ट-ज़ूम कैमरे शामिल हैं। इसके अलावा 10 ट्रांजिट हब्स पर फेस रिकग्निशन सिस्टम और 20 स्थानों पर वाई-फाई हॉटस्पॉट व अतिरिक्त सेंसर लगाए गए हैं। आईसीसीसी की मदद से कई हाई-प्रोफाइल मामलों को सुलझाने में सफलता मिली है। भार्गव कैंप स्थित ज्वेलरी शॉप में हुई एक करोड़ रुपये के सोने और नकदी लूट मामले में पुलिस ने 12 जंक्शन की फुटेज को जोड़कर आरोपियों के भागने के रास्ते का पता लगाया और चोरी की गई संपत्ति बरामद की। वहीं भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले की जांच में भी डिजिटल ट्रैकिंग और ऑनलाइन लेन-देन के आधार पर आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

End of Feed